28 June 2025 | Ashok
'कांटा लगा' गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री सदमे में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Shefali का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
शेफाली की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उनके मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए Cooper Hospital भेजा गया है, ताकि मौत की असल वजह सामने आ सके।
Source: Instant Bollywood Videos
शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। सिंगर मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दुख जताया और कहा, "मेरी सबसे प्यारी दोस्त हमें छोड़कर चली गई, यकीन नहीं हो रहा।
साल 2002 में आए गाने 'Kaanta Laga' ने शेफाली को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस एक गाने ने देश में रीमिक्स गानों का एक नया दौर शुरू कर दिया था।
शेफाली ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह मिर्गी (Epilepsy) की बीमारी से जूझ रही थीं। उन्होंने बताया था कि 15 साल की उम्र से ही उन्हें दौरे पड़ते थे।
शेफाली 'Bigg Boss 13' की एक मजबूत कंटेस्टेंट थीं। इसके अलावा 2004 में आई फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' और 'नच बलिए' जैसे रियलिटी शो में भी काम किया था।
शेफाली ने पहली शादी संगीतकार हरमीत सिंह से की थी, लेकिन 2009 में तलाक हो गया। इसके बाद 2015 में उन्होंने एक्टर Parag Tyagi से शादी की।
निधन से सिर्फ 3 दिन पहले Shefali Jariwala ने इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की थीं। उनकी यह आखिरी पोस्ट अब फैंस को इमोशनल कर रही है।
Thanks For Reading
कांटा लगा' गर्ल भले ही दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वे अपने काम एवं अपनी मुस्कान के जरिए अपने फैंस के दिलों में हर पल जिंदा रहेंगी।