संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें हरियाणा की बेटियों के साथ बेटों ने भी झंडा फहराया. इस बार हरियाणा की 6 लड़कियों और 6 लड़कों का सिविल सेवा में चयन हुआ है।
महेंद्रगढ़ जिले के एक छोटे से गांव बसई की बेटी ममता यादव ने देशभर में 5वां स्थान हासिल किया है. इस बार अकेले महेंद्रगढ़ जिले के दो लड़कियों और एक लड़के ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है. सिविल सेवा में चयनित होने के बाद उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।
UPSC में छाए हरियाणवीं

< हरियाणा में हादसा: गिरी स्कूल की छत कई बच्चे छत के नीचे दबे ?
< Ishwari Deshpande: मराठी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे की सड़क हादसे में मौत
वहीं, हरियाणा के करनाल जिले की रहने वाली प्रीति बेनीवाल ने भी 754वीं रैंक हासिल की है. नतीजे आने के बाद उनके गांव दुपेड़ी में खुशी का माहौल है. आपको बता दें कि प्रीति का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। क्योंकि वह 2016 में एक ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसके बाद वह एक साल तक बिस्तर पर पड़ी रही। फिलहाल प्रीति विदेश मंत्रालय में एएसओ के पद पर कार्यरत हैं।