×
REET Cut Off Level 1

REET Cut Off रीट लेवल वन की कट ऑफ जारी।

REET Cut Off : हेलो दोस्तों आपको जानकर खुशी होगी कि जो भी अभ्यार्थी रीट लेवल कटऑफ का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए एक खुशखबरी है। आपको जानकर खुशी होगी कि रीट लेवल वन की कटऑफ REET Level 1 cut off जारी कर दी गई है। राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2021-22 अंतर्गत अध्यापक लेवल प्रथम के 15500 पदों पर दिनांक 31- 12- 2021 को जारी विज्ञप्ति के क्रम आज दिनांक 17 अप्रैल 2022 को प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थियों की सूची व कट ऑफ़ मार्क्स जारी कर दिए गए है।

 

REET Level 1 Cut Off Released

राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2021-22 अन्तर्गत अध्यापक, लेवल प्रथम (सामान्य शिक्षा तथा विशेष शिक्षा) के 15500- पदों पर सीधी भर्ती हेतु दिनांक 31.12 2021 को विज्ञापन संख्या 01/2021-22 व 02/2021-22 जारी कर दिनांक 10.01.2022 से 16.02.2022 तक ऑनलाईन आवेदन भरवाये गये।

उक्त भर्ती के अन्तर्गत जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय). प्रारम्भिक शिक्षा द्वारा दो गुणा शॉर्ट लिस्टेड किये गये अभ्यर्थियों के प्रारम्भिक दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच का कार्य किया गया एवं दस्तावेज सत्यापन उपरान्त विभाग द्वारा आज दिनांक 17.04.2022 को गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा अनुसूचित क्षेत्र में सामान्य शिक्षा एवं विशेष शिक्षा के वर्गवार विज्ञापित पदों के अनुसार एक गुणा अभ्यर्थियों का अस्थाई रूप से (प्रोविजनल) चयन किया गया है। प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थियों के पदवार/वर्गवार कट-ऑफ मार्क्स  REET Level 1 Cut Off’ एवं नामवार चयन सूचियां विभागीय वेबसाईट reetbser2022.in पर अपलोड की गई है।

 

प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र ही जिला आवंटित किये जायेंगे, तत्पश्चात सम्बन्धित जिले की जिला परिषद द्वारा प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थियों की अन्तिम रूप से पात्रता सुनिश्चित की जाकर नियुक्ति/पदस्थापन की कार्यवाही की जायेगी।
प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थियों के सम्बन्ध में जिला परिषदों को विस्तृत दिशा-निर्देश एवं काउंसलिंग कलेण्डर पृथक से जारी किये जाकर विभागीय वेबसाईट पर अपलोड किये जायेंगे। प्रोविजनल चयनित किये गये सभी अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट का नियमित अवलोकन करते रहे।

राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, अध्यापक सीधी भर्ती 2021-22 अनुसूचित क्षेत्र, अध्यापक, लेवल-प्रथम (सामान्य शिक्षा) प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थियों के वर्गवार अन्तिम कटऑफ मार्क्स राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, अध्यापक सीधी भर्ती, 2021-22 अन्तर्गत अनसचित क्षेत्र में अध्यापक. लेवल-प्रथम. सामान्य शिक्षा के 3500 पदों पर सीधी भर्ती हेतु जारी लेवल प्रथम ‘REET Level 1 Cut Off’ सामान्य शिक्षा के पद पर पूर्णतया अस्थाई (प्रोविजनल) चयनित अभ्यर्थियों के कटऑफ मार्क्स निम्नानुसार रहे हैं।

REET Cut Off List