Rashifal Of Today In Hindi 1 October 2021: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, इसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि आज का दिन (Rashifal In Today) कैसा रहेगा।
Rashifal Of Today In Hindi
मेष | Rashifal Mesh
पुरानी बातों को याद न करें और नए काम की शुरुआत करें। नकारात्मक नजरिया और क्रोध आपके लिए ही नुकसानदायक है। इस बात समझ लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। केवल उन्हीं बातों पर ध्यान रखें जो आपके काम की हैं।
करियर : कम प्रयास में अधिक यश प्राप्त करने की इच्छा की वजह से आपके द्वारा गलती हो सकती है।
लव : पार्टनर के निर्णय और विचारों की कद्र करना सीखें।
हेल्थ : शरीर को पूरा आराम देने की कोशिश करें।
लकी नंबर – 8
- वृष | Taurus
जो अवसर आपके हाथ से निकल गए हैं, उनके बारे में सोच-विचार करना समय की बर्बादी है। अपनी स्किल्स और प्रयत्नों से नए अवसर हासिल करने की योजना बनाएं। जिन बातों की वजह से मानसिक तनाव महसूस होता है, ऐसी बातें किसी के साथ शेयर करें।
करियर : बढ़ती हुई जिम्मेदारी और अपेक्षाएं, इन दोनों में संतुलन बनाने की जरूरत है।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित बातों में उलझने बढ़ेंगी, इस कारण वक्त बर्बाद हो सकता है।
हेल्थ : त्वचा से संबंधित बीमारी हो सकती है।
लकी नंबर – 2
- मिथुन | Rashifal Mithun
अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों में संतुलन बनाने की जरूरत है। आप को कोई नया काम मिल सकता है। जिन व्यर्थ बातों में भावनात्मक रूप से उलझे हैं, उनसे खुद को दूर करने की कोशिश करें।
करियर : व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ हो सकता है। इस समय काम का विस्तार सोच-समझकर करें।
लव : आपका कोई निर्णय परिवार पर बुरा असर डाल सकता है।
हेल्थ : शरीर में हुए इन्फेक्शन को ठीक होने में वक्त लग सकता है।
लकी नंबर – 4
- कर्क | Rashifal Kark
अपनी इच्छाशक्ति पर टिके रहेंगे तो कठिन परिस्थितियां पार कर पाएंगे। पैसों से संबंधित निर्णय सोच-विचार करके लें। इस निर्णय की वजह से कुछ बातों में सुधार भी हो सकता है। जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव दिखेगा।
करियर : अपने काम को मीडिया के साथ जोड़ने की कोशिश करें। तभी बड़ा लाभ प्राप्त होगा।
लव : पार्टनर के ऊपर दबाव न बनने दें। कुछ निर्णय उन्हें खुद लेने की आवश्यकता है।
हेल्थ : पैर दर्द और पैर पर सूजन महसूस हो सकती है।
लकी नंबर – 6
- सिंह | Rashifal Singh
संयम बनाए रखें। घर के लोगों की तकलीफों को दूर करने के लिए आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाना होगा। परिवार के हर व्यक्ति को आपकी मदद की आवश्यकता है। बच्चों के साथ संवाद ठीक से बनाए रखें, उनकी समस्या को समझने की कोशिश करें।
करियर : नौकरी या प्रोजेक्ट में बदलाव करना चाहते हैं तो अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
लव : जिस व्यक्ति को आप पार्टनर बनाना चाहते हैं, उनकी जीवन शैली और संगत का अवलोकन करें। वर्ना आपका निर्णय गलत साबित हो सकता है।
हेल्थ : लिक्विड डायट या डिटॉक्स के जरिए सेहत में सुधार नजर आएगा।
लकी नंबर – 3
- कन्या | Rashifal Kanya
माता-पिता के साथ चल रहे विवादों के कारण एक-दूसरे के विचार मालूम होंगे। आपसी समझौते की वजह से बड़ा निर्णय लेना आसान होगा। दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें, वर्ना बनती हुई बात बिगड़ भी सकती है।
करियर : विदेश से संबंधित बड़ा अवसर प्राप्त होगा, लेकिन फिलहाल विदेश में यात्रा संभव नहीं होगी।
लव : कई कठिनाइयों को दूर करने के बाद विवाह से संबंधित निर्णय ले पाएंगे।
हेल्थ : शरीर की बढ़ती गर्मी और एसिडिटी को दूर करने के लिए आयुर्वेद की सहायता जरूर लें।
लकी नंबर – 7
तुला | Rashifal Tula
नींद की कमी से बेचैनी बढ़ेगी और थकान होने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। परिवार के लोगों के साथ चल रहे विवादों को सुलझाने में वक्त लगेगा। जिन बातों से आपका संबंध नहीं है, उन बातों में हस्तक्षेप न करें।
करियर : व्यापारी वर्ग को काम से संबंधित चिंता रहेगी, लेकिन नुकसान होने जैसे स्थिति बिल्कुल नहीं है।
लव : पार्टनर्स आपस में हो रहे छोटे-मोटे विवादों को तुरंत मिटाने की कोशिश करें।
हेल्थ : डायबिटीज की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है।
लकी नंबर – 5
- वृश्चिक | Scorpio
बाधाएं रहेंगी, लेकिन आप अपना काम करते रहेंगे। वक्त का इस्तेमाल ठीक से न करने की वजह से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दिनभर भागा-दौड़ी अधिक रहेगी। दिन के अंत में कोई सफलता प्राप्त होने से तनाव दूर हो सकता है।
करियर : कठिनाइयों से आप भाग रहे हैं, इस कारण परिस्थिति में बदलाव नजर नहीं आ रहा है और न ही आपकी योग्यता बढ़ रही है।
लव : पार्टनर के लिए नकारात्मक विचार न रखें।
हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – ग्रे
लकी नंबर – 1धनु | Rashifal Dhanu
किसी करीबी व्यक्ति की नाराजगी परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। अगर करीबी व्यक्ति अहंकारी है तो उसकी वजह से नुकसान हो सकता है।
करियर : क्लाइंट के साथ पारदर्शिता बनाए रखें, वर्ना पैसों की वजह से गलतफहमी हो सकती है।
लव : किसी विवाहित व्यक्ति के लिए बढ़ता आकर्षण समस्या उत्पन्न करेगा। साथ में आपके लिए भी व्यक्तिगत रूप से बड़ी तकलीफ पैदा कर सकता है।
हेल्थ : सर्दी और साइनस की तकलीफ अधिक रहेगी।
लकी नंबर – 3
- मकर | Rashifal Makar
जो काम आपके लिए अपेक्षित था, वह लगभग पूरा हो रहा है, फिर भी जीत का जश्न मनाने के लिए और थोड़ा इंतजार करना होगा। जो लोग आप से ईर्ष्या रखते हैं, उनके साथ किसी भी प्रकार का विवाद न करें। किसी व्यक्ति की नजरों में खुद को सही साबित करने की कोशिश नकारात्मकता बढ़ाएगी।
करियर : काम से संबंधित नया मौका प्राप्त होगा, लेकिन इस काम का अनुभव न होने की वजह से किसी व्यक्ति की मदद और मार्गदर्शन लें।
लव : विवाह से संबंधित बातों को अचानक से गति प्राप्त होगी।
हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी और मन को भी प्रसन्नता महसूस होगी।
लकी नंबर – 1
ये भी पढ़ें
< Haryana News: महिला को लिफ्ट देने के बहाने किया गैंगरेप !
- कुंभ | Rashifal Kumbh
अपने संयम और इच्छाशक्ति की परीक्षा हो सकती है। कुछ काम मन के विरुद्ध करना पड़ सकते हैं। नाराजगी महसूस होगी, लेकिन इन्हीं बातों की वजह से जीवन में डिसिप्लिन बना रहेगा। अपने संवाद कौशल के जरिए लोग आपसे प्रभावित होंगे।
करियर : फिलहाल जो अवसर आपको प्राप्त हो रहे हैं, तुरंत उसका चुनाव करके कार्य करते रहें, मनचाहे अवसर को प्राप्त करने के लिए इस काम का अनुभव उपयुक्त होगा।
लव : जिस तरह आप पार्टनर को महत्व देते हैं, उतना महत्व आपको प्राप्त नहीं होगा।
हेल्थ : शरीर से संबंधित छोट-मोटी तकलीफ उत्पन्न होती रहेगी।
लकी नंबर – 7
मीन | Rashifal Meen
अपने काम की गति बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। जिम्मेदारी को ठीक से निभाने की कोशिश करें। तुरंत प्राप्त होने वाले सुखों से दूर रहें और बड़े फायदे पर नजर टिकाए रखें।
करियर : काम से संबंधित सतर्कता बनाए रखें। आपको काम के जरिए नाम और पैसा दोनों ही आसानी से मिलेगा।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित बातों में हड़बड़ी बिल्कुल न करें। जिस व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस हो रहा है, वह भविष्य में पूरी तरह से मिट सकता है।
हेल्थ : पेट दर्द और अपच तकलीफदायक होगा।
लकी नंबर – 4