NBE NEET MDS Admit Card 2022

NBE NEET MDS Admit Card 2022 एग्जाम एडमिट कार्ड जारी।

NBE NEET MDS Admit Card 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2022 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। NBEMS आज से आज तक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीट की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

 

NBE NEET MDS Admit Card 2022

बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट मास्टर्स ऑफ डेंटल टेस्ट (नीट एमडीएस) 2022 परीक्षा 2 मई 2022 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में बैठने नहीं दिया जाएगा। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आपको अपने एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा। नीचे दिए गए इस आसान स्टेप के जरिए आप नीट एमडीएस 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

 

NBE NEET MDS Admit Card How to Dwonload

  • सबसे पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेश इन मेडिकल साइंस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NEET MDS 2022 Admit Card लिंक पर क्लिक करें। (एक्टिव होने के बाद)
  • अब अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

यदि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है, लेकिन किसी कारण से आपका प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होता है, तो तुरंत 022-61087595 पर नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) के उम्मीदवार देखभाल से संपर्क करें या NBEMS की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल करें।

NBE NEET MDS Admit Card 2022 – एग्जाम सिलेबस

आपको बता दें कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट मास्टर्स ऑफ डेंटल टेस्ट (NEET MDS) 2022 परीक्षा में कुल 240 अंकों के 960 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। ध्यान रखें कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी, इसलिए यदि प्रश्न नहीं आता है तो उसे हल करने से बचें।

 

AR
AR
My Name is AR I am a Blogger / News Reporter I am working on a news website and I work to spread the news to the people