Hello friends welcome to all of you. The objective to create the Current Affairs QnA article is to assist you in your preparation for various competitive exams like IAS, PCS, Banking, SSC, Railways, etc. This article covers important Current Affairs Today In Hindi questions and its explanations. Latest Current Affairs Today for IAS, Railway, SSC, Banking and other exams.
Current Affairs Today In Hindi 18 February 2022
Q. Democracy Index 2021 रिपोर्ट में भारत कौन-सी रैंक पर है?
Ans – 46वीं
- हाल ही में जारी EIU की रिपोर्ट में भारत 46वें स्थान पर है और इस ग्लोबल इंडेक्स में 6.91 का स्कोर हासिल किया है।
- इस रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष 2 स्थानों पर नॉर्वे और न्यूजीलैंड को रखा गया है।
Q. विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) कब मनाया जाता है?
Ans – 13 फरवरी
- विश्व रेडियो दिवस, मनोरंजन, सूचना तथा संचार माध्यम के रूप में रेडियो के महत्त्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
- वर्ष 2011 में UNESCO (यूनेस्को) ने 36वीं महासभा में हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।
- यह दिवस वर्ष 1946 में संयुक्त राष्ट्र रेडियो द्वारा किए गए पहले कॉल साइन ट्रांसमिट को चिह्नित करता है।
Q. PSLV-C52 मिशन किस अंतरिक्ष एजेंसी से संबंधित है?
Ans – इसरो
- इसरो द्वारा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV-C52) के माध्यम से इस पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (EOS-04) को ले जाया गया है।
- यह मिशन आयनोस्फीयर गतिकी के साथ-साथ सूर्य की कोरोनल हीटिंग प्रक्रिया की समझ को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है।
- PSLV-C52 उपग्रह लगभग 1,710 किलोग्राम वजनी है। यह EOS-04 के चारों ओर 529 किमी. की सूर्य तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा में परिक्रमा करेगा।
Q. हाल ही में किस देश / केंद्र शासित प्रदेश में ‘SMILE Scheme’ लॉन्च की गई है?
Ans – नई दिल्ली
- दिनांक 12 फरवरी, 2022 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने देश की राजधानी में “SMILE: Support For Marginalised Individuals For Livelihood And Enterprise” योजना लॉन्च की।
- यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे आजीविका और उद्यम के लिए सीमांत व्यक्तियों के समर्थन हेतु तैयार किया गया है।
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा यह योजना लॉन्च की गई है जिसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय और भीख माँगने का काम करने वाले लोगों को कल्याणकारी उपाय प्रदान करना है।
Q. ‘भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस’ किसकी जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?
Ans – सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu)
- प्रतिवर्ष 13 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस (Indian National Women’s Day) मनाया जाता है।
- दिनांक 13 फरवरी, 2014 से इस दिवस को मनाने की शुरुआत हुई थी।
- अपनी काव्य रचनाओं के कारण वे ‘Nightingale Of India’ और ‘भारत कोकिला (Bharat Kokila)’ जैसे उपनामों से प्रसिद्ध थी।
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने लॉन्च किया QR code आधारित सिस्टम –
हाल ही में जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने QR code आधारित सिस्टम लॉन्च किया है। यह केंद्र शासित प्रदेश के हस्तनिर्मित कालीनों के प्रमाणीकरण और लेबलिंग के लिए देश में अपनी तरह का पहला क्यूआर-आधारित एप्लिकेशन है। इसकी मदद से ग्राहक जम्मू और कश्मीर में उत्पादित कालीनों की प्रमाणिकता और अन्य आवश्यक विवरणों की जाँच व सत्यापन कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर शुरू से ही अपने हस्तशिल्प उत्पादों के लिए प्रसिद्ध रहा है।
जम्मू – कश्मीर सरकार ने निर्यात प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग के साथ पंजीकृत पात्र निर्यातकों को किसी भी देश को निर्यात किए गए GI प्रमाणित हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की कुल मात्रा का 10% या फिर अधिकतम 5 करोड़ रुपये तक की प्रतिपूर्ति के लिए प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
गंगा नदी पर लंबे रेल-सह-सड़क पुल का उद्घाटन –
हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार में गंगा नदी के ऊपर बने 14.5 किलोमीटर लंबे ‘रेल-सह-सड़क-पुल (Rail-cum-Road-Bridge)’ का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस बहुप्रतीक्षित पुल का निर्माण लगभग 696 करोड़ रुपये की लागत से मुंगेर क्षेत्र, बिहार में NH 333B पर किया गया है। यह पुल यात्रा के समय को कम करने के साथ पर्यटन और कृषि जैसे क्षेत्रों को भी बढ़ावा देगा।
इस रेल-सह-सड़क पुल के निर्माण से मुंगेर से खगड़िया की दूरी 100 किलोमीटर और मुंगेर से बेगूसराय की दूरी 20 किलोमीटर से भी कम हो जाएगी। मुंगेर शहर बिहार राज्य के प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों में गिना जाता है। यह अपने समृद्ध प्राचीन इतिहास, संस्कृति, शिक्षा और वाणिज्य के लिए जाना जाता है।
बिल गेट्स की नई पुस्तक –
हाल ही में विख्यात उद्योगपति बिल गेट्स (Bill Gates) ने ‘How to Prevent the Next Pandemic’ नामक एक पुस्तक लिखी है। यह पुस्तक इस वर्ष मई में प्रकाशित की जाएगी। अपने द्वारा लिखी इस पुस्तक में बिल गेट्स ने उन विशिष्ट बातों का जिक्र किया है जो भविष्य में आने वाली महामारियों को रोकने में मदद कर सकती है। गेट्स ने इससे पहले फरवरी 2021 में ‘How to Avoid a Climate Disaster: The Solutions We Have and the Breakthroughs We Need’ पुस्तक प्रकाशित की थी।
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के को-फाउंडर बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग द्वारा इस बात की पुष्टि की कि यह पुस्तक दिनांक 3 मई, 2022 को लॉन्च होगी।
एयर इंडिया के एमडी और सीईओ –
टर्किश एयरलाइंस के पूर्व अध्यक्ष इल्कर आयसी (Ilker Ayci) को एयर इंडिया (Air India) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। आयसी दिनांक 1 अप्रैल 2022 तक यह पदभार ग्रहण करेंगे। आयसी एक विमानन उद्योग के नेता है जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान तुर्की एयरलाइंस को अपनी वर्तमान सफलता के लिए नेतृत्व किया।
इल्कर आयसी के बारे में:
- आयसी का जन्म वर्ष 1971 में इस्तांबुल में हुआ था।
- उन्होंने बिल्केंट विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान और लोक प्रशासन विभाग से स्नातक पूर्ण किया।
- अपनी पढ़ाई पूर्ण करने के बाद एक शोधकर्ता के रूप में लीड्स विश्वविद्यालय, यूके में राजनीति विज्ञान विभाग में कार्य किया।
- वर्ष 1994 में करियर की शुरुआत के साथ वे कुर्त्सन इलाक्लर एएस, इस्तांबुल मेट्रोपॉलिटन नगर पालिका, यूनिवर्सल डिस टिकारेट एएस में कई पदों पर नियुक्त हुए। फिर उन्होंने 2005-2006 के बीच Basak Sigorta AS में और फिर 2006 और 2011 के बीच GUNES SIGORTA AS में एक महाप्रबंधक के रूप में कार्य किया।
इंदौर की सेंट्रल जेल ने शुरू किया अपना FM रेडियो चैनल –
इंदौर, मध्य प्रदेश की सेंट्रल जेल ने अपना रेडियो चैनल ‘जेल वाणी-एफएम 18.77 (Jail Vaani-FM 18.77)’ शुरू किया है। यह एफ एम जेल में बंद कैदियों को दुनिया में घटित हो रही घटनाओं के बारे में सूचित करेगा। इसके साथ यह रेडियो चैनल स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों की जानकारी भी उपलब्ध कराएगा।
यह रेडियो स्टेशन कैदियों को अपने अनुभव साझा करने और कोई कहानी या कविता सुनाने हेतु एक मंच के रुप में कार्य करेगा। कैदियों के व्यवहार में सुधार के लिए जेलें इस तरह के अभिनव उपायों को अपना कर सुधारक संस्थानों के रूप में कार्य कर रही है। इनका उद्देश्य कैदियों को दुनिया से संबंधित मुख्य समाचारों से अवगत कराना है।