Airtel और VI ने अपने प्रीपेड प्लान्स के टैरिफ में 20 से 25% की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने आज एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। नए प्लान 26 नवंबर से लागू होंगे। कंपनी ने कहा है कि नए प्लान से एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) की प्रक्रिया में सुधार होगा। इससे कंपनी को वित्तीय संकट से उबरने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि एक दिन पहले भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में 25% तक की बढ़ोतरी की है।
Vodafone Idea के देशभर में 27 करोड़ 70 लाख वायरलेस यूजर्स हैं। इनमें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों शामिल हैं। यानी बढ़ी कीमतों का असर वोडाफोन के सभी प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा। Airtel और Vi के बाद अब Reliance Jio भी अपने प्रीपेड प्लान्स को महंगा कर सकती है। फिलहाल जियो के प्रीपेड प्लान सबसे सस्ते हैं।
भारतीय एयरटेल | वोडाफोन-आइडिया | |||
प्लान | नई कीमत | वैलिडिटी | प्लान | नई कीमत |
79 | 99 | 28 दिन | 79 | 99 |
149 | 179 | 28 दिन | 149 | 170 |
219 | 265 | 28 दिन | 219 | 269 |
249 | 299 | 28 दिन | 249 | 299 |
298 | 359 | 28 दिन | 299 | 359 |
399 | 479 | 56 दिन | 399 | 479 |
449 | 549 | 56 दिन | 449 | 539 |
379 | 455 | 84 दिन | 379 | 459 |
598 | 719 | 84 दिन | 599 | 719 |
698 | 839 | 84 दिन | 699 | 839 |
1498 | 1799 | 365 दिन | 1499 | 1799 |
2498 | 2999 | 365 दिन | 2398 | 2899 |
< धनबाद में हाई स्पीड कार ने मारी ट्रक को टक्कर 5 लोगों की मृत्यु !
< नई नवेली चाची को लेकर भागा भतीजा शिकायत दर्ज !
Vodafone Idea यूजर्स को अब 79 रुपये के प्लान के लिए 99 रुपये खर्च करने होंगे। यानी उन्हें इस सबसे सस्ते प्लान पर 20 रुपये ज्यादा देने होंगे। वहीं, सालाना वैलिडिटी वाले 2399 रुपये वाले प्लान के लिए अब 2899 रुपये खर्च करने होंगे। यानी उसे 500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। कंपनी ने टॉप-अप प्लान को भी महंगा कर दिया है।