Petrol Diesel Price Today: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने का फैसला लिया है. जिसके बाद आज से राजस्थान में पेट्रोल ₹4 और डीजल ₹5 सस्ता हो गया है। इस कटौती के बाद आज श्रीगंगानगर में पेट्रोल 112.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
राजस्थान पेट्रोल डीजल रेट
City | Petrol (Rs/Litre) | Diesel (Rs/Litre) |
श्रीगंगानगर | 112.11 | 95.26 |
पोर्ट ब्लेयर | 82.96 | 77.13 |
दिल्ली | 103.97 | 86.67 |
मुंबई | 109.98 | 94.14 |
चेन्नई | 101.40 | 91.43 |
कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
भोपाल | 107.23 | 90.87 |
रांची | 98.52 | 91.56 |
बेंगलुरु | 100.58 | 85.01 |
पटना | 105.90 | 91.09 |
चंडीगढ़ | 94.23 | 80.90 |
लखनऊ | 95.28 | 86.80 |
नोएडा | 95.51 | 87.01 |
< हरियाणा : SI ने पत्नी और बेटी पर चलाई गोलियां !
< चरखी दादरी में दर्दनाक हादसा 4 दोस्तों की कार पेड़ से जा टकराई 2 की मौत !
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited) की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर है।