Delhi Crime News: जब देश गणतंत्र दिवस मना रहा था तब राजधानी दिल्ली में इंसानियत शर्मसार हो रही थी. यहां 26 जनवरी को एक लड़की से बदला लेने के लिए उसका अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर कुछ महिलाओं ने पीड़िता के बाल काटे और सड़कों पर घूम गईं। लड़की का चेहरा काला हो गया था, गले में चप्पलों की माला भी पहनी हुई थी।
दिल्ली में रिपब्लिक डे पर लड़की के साथ गैंगरेप
कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुँह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए। pic.twitter.com/4ExXufDaO3
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 27, 2022
महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की अपील की है। इस मामले में पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।